सीएचसी महराजगंज में दूसरे चक्र में 77 लोगों का किया गया कोविड-19 टीकाकरण।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चक्र में बृहस्पतिवार को सीएचसी परिसर में 77 लोगों का टीका का किया गया। दूसरे चक्र में भी महिलाओं का पलड़ा भारी रहा। टीकाकरण के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई असहजता महसूस नहीं हुई। आज के दिन गैरहाजिर लोगों को तीसरे चक्र में टीकाकरण के इस अभियान में शामिल किया जाएगा। यह जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने दी है।

    आपको बता दें कि, अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, द्वितीय चक्र में 100 लोगों को यह टीका लगाया जाना था, लेकिन जो सूची भेजी गई थी, उसमें डॉक्टर शाह मोहम्मद फैजान का नाम भी शामिल था, जिन्हें पहले चक्र में ही टीका लगाया जा चुका था। शेष 99 में से 77 लोगों को आज टीका लगाया गया है।


    टीकाकरण के काम में सुमन सैनी के नेतृत्व में टीम ने काम किया। सभी लाभार्थी को आधे घंटे तक आइसोलेट रखा गया, किंतु किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। आज के प्रोग्राम में 70 लोगों में से महिलाओं की संख्या 63 वहीं पुरुष 14 रहे।

    कार्यक्रम में डॉक्टर भावेश यादव, डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर अनिल भारद्वाज, डॉक्टर मोहम्मद फैजान, डॉ शिवेंद्र मिश्रा के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों में हरीश श्रीवास्तव, चीफ फार्मेसिस्ट एस श्रीवास्तव, सलिल सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ