मामूली सी बात पर आपस में भिड़े भाजपा और सपा नेता दोनों ने दर्ज कराई एफ आई आर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र महराजगंज बछरावां रोड पर जीजीआईसी के सामने बीती रात मामूली सी बात पर भाजपा और सपा नेता तथा उनके समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए, तथा मारपीट तक हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बावजूद इसके दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई है।

    आपको बता दें कि, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला तथा सपा नेता बाबू चंद्र यादव उर्फ लखनऊवा का मकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान एक दूसरे के आमने-सामने हैं। बताते हैं कि, पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी थी, तथा एक दूसरे से रंजिश भी चली आ रही है। 

    बीती रात सपा नेता बाबू चंद्र यादव उर्फ लखनऊआ के ड्राइवर उमाशंकर पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ईसा गंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, वह वापस घर जा रहा था, तभी गालियां देते हुए शिव शंकर शुक्ला और उनके लड़के अभिनव शुक्ला ने मारपीट शुरू कर दी। उनके चिल्लाने पर लोग दौड़े, तब जाकर उसकी जान बची।

     वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता शिव शंकर शुक्ला ने आरोप लगाया है कि, उनके पड़ोसी बाबू चंद्र यादव उर्फ लखनऊआ पुत्र अज्ञात एवं उनके लड़के धीरज यादव तथा सूरज यादव ने गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट की उन्होंने घर में घुसकर जान बचाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली है। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, अन्यथा बड़ा बवाल हो जाता।

     कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ