रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और भंडारे वास्तव में समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। जिसके चलते लोगों में धर्म के प्रति आस्था तो बढ़ती ही है, समाज में भेदभाव जैसी कुरीतियों का भी अंत करती है। इसलिए इन कार्यक्रमों में लोगों को अधिकाधिक सहयोग करना चाहिए। श्री अकेला ने उक्त उद्गार क्षेत्र के माझगांव स्थित जौनपुर नहर ब्रांच पर स्थित बड़े बाबा के स्थान पर आयोजित वार्षिक भंडारे के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए है।
आपको बता दें कि, श्री अकेला ने आयोजकों के प्रयास को सफल बताते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया, तथा आए हुए जनसमुदाय से आग्रह किया कि, इस स्थान के संरक्षण और सुंदरीकरण के लिए दिल खोलकर मदद दे। उन्होंने घोषणा की है कि, इस स्थान पर वह भविष्य में एक सोलर लाइट तथा एक इंडिया मार्का हैंड पंप जरूर लगाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा लवलेश कुमार पांडेय ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
वही कोऑपरेटिव सोसाइटी के स्थानीय अध्यक्ष राजू सिंह ने कार्यक्रम के आयोजक वासुदेव कुम्हार, शिव बहादुर, अशोक अवस्थी, रामचंद्र सिंह को सम्मानित भी किया। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया।



0 टिप्पणियाँ