पढ़ने के लिए कह कर निकला छात्र, घर वापस नहीं लौटा परिजनों ने लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट।। Raebareli news ।।

 



रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर मजरे जमुरवां में घर से यह बताकर की वह पढ़ने स्कूल जा रहा है। लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद थके हारे परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर लिखाई है।

    आपको बता दें कि, गांव निवासी संतलाल का 16 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र कुमार उर्फ अंशु हलोर के राजकीय इंटर कॉलेज का छात्र है। बीती बृहस्पतिवार को सुबह 9:00 बजे वह परिजनों से यह कहकर की पढ़ने स्कूल जा रहा है, चला गया। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। फिर भी उसका पता नहीं, चला तो छात्र के पिता संतलाल ने महराजगंज कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गायब छात्र की तलाश कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ