रायबरेली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाने में तैनात कस्बा इंचार्ज बाबू ने विगत 4 अप्रैल को बछरावां में लगने वाले उर्स मेले से चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल को मय चोर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

    आपको बता दें कि, थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अबरार पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी रामपाल गंज नीम टीकर द्वारा थाने में प्रथम सूचना दर्ज कराई गई थी कि, उनकी अपाचे व्हाइट कलर की मोटरसाइकिल गुप्ता पेट्रोल पंप के पास से चोरी हो गई है। जिसका एफआईआर दर्ज होते ही कस्बा इंचार्ज बाबू ने चारों ओर मुखबिरो का जाल फैला दिया। एक मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि, चोरी गई मोटरसाइकिल लेकर थाना शिवगढ़ निवासी मोहम्मद अफसान पुत्र मोहम्मद रमजान उम्र 20 वर्ष तथा रोहित पुत्र रामफेर निवासी कसरावां थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र 22 वर्ष शिवगढ़ मार्ग पर शारदा नहर पुल के पास मौजूद है।

    सूचना पाते ही कस्बा इंचार्ज द्वारा आरक्षी अनिल पाल, लवकुश यादव, पियूष पोरवाल को साथ लेकर दोनों युवकों के चारों तरफ घेरा बंदी लिया गया, और उनके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि, गिरफ्तार अभियुक्तों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ