व्यापार मंडल अध्यक्ष ने तहरी भोज कर हर्षोल्लास से मनाई बसंत पंचमी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन अवसर पर कस्बे के रंधावा रोड पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल की अगुवाई में विशाल तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने तहरी भोज का लुफ्त उठाया।

     आपको बता दें कि, प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष रिंकू जायसवाल के प्रतिष्ठान पर विशाल तहरी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के व्यापारियों सहित भारी मात्रा में आम जनमानस ने पहुंचकर तहरी भोज का आनंद उठाया।

     इस मौके पर युवा नगर अध्यक्ष आदर्श अग्रहरी, महामंत्री पिंटू सिंह, बंटी गुप्ता, शब्बीर कुरैशी, अरुण सोनी, अवधेश वर्मा, मन्नू चौरसिया, बब्बू वर्मा, आंसू त्रिपाठी, सभासद विजय धीमान सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ