काँग्रेस पार्टी द्वारा वीरा पासी के अपमान से पासी समाज आहत
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: काँग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बाराबंकी के जैदपुर विधान सभा उपचुनाव के प्रभारी रहे संजय पासी ने पार्टी द्वारा लगातार दलित एवं पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से तंग आकर पार्टी की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी को अपने पद एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र जरिए फैक्स भेज दिया है।
आपको बता दें कि,, मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा काँग्रेस पार्टी से त्याग-पत्र देने के दुःख से पार्टी ऊबर भी नहीं पायी थी कि यू.पी.ए. की चेयरमैन, काँग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सोनिया गाँधी के गढ़ रायबरेली में पासी हृदय सम्राट संजय पासी के त्याग-पत्र से उ0प्र0 में काँग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
संजय पासी ने त्याग-पत्र में काँग्रेस पार्टी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। श्री पासी ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होनें सरकार के एक मन्त्री से त्रिपुला चैराहे पर अमर शहीद वीरा पासी की मूर्ति लगाने की माँग की तो काँग्रेस पार्टी नाराज हो गयी और उनकी होल्डिंग्स फड़वा दी। अमर शहीद वीरा पासी का अपमान करके काँग्रेस पार्टी ने जिले के छः लाख पासियों का अपमान किया है। समय आने पर पासी अपनी जान दे सकता है, लेकिन अपने महापुरूषों का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता है। अमर शहीद वीरा पासी के अपमान से पासी समाज आहत है। समय आने पर अपमान का जवाब देगा।

0 टिप्पणियाँ