बबुरिहा में आयोजित हुआ बाबा हरिदास की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा 10 हजार लोगों ने चखा प्रसाद।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 150 वर्षों से अनवरत बबुरिहा में 1008 बाबा हरिदास की पुण्यतिथि पर वर्ष में दो बार विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें उत्तर प्रदेश से ही नहीं अपितु अन्य कई प्रांतों से भी भक्त व शिष्य आकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य की प्राप्ति करते हैं। उक्त उद्गार बाबा हरिदास की तपोस्थली बबुरिहा प्रांगण में आयोजित विशाल भंडारे के आयोजक बाबा लल्लू दास जी महाराज पत्रकारों के समक्ष व्यक्त कर रहे थे।
      आपको बता दें कि, बाबा बबुरिहा के मौजूदा महंत लल्लू दास जी महाराज बताते हैं कि, बाबा हरिदास जी महाराज का शरीर आज के ही दिन छूटा था। उसी के उपलक्ष में विगत 150 वर्षों से साल में दो बार आज यानी उनकी पुण्यतिथि पर और माघ मेले में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें रायबरेली जनपद ही नहीं अपितु लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता बनारस मुंबई आदि तक के शिष्य व भक्त आकर श्रद्धा अनुसार भंडारे में सहयोग प्रदान करते हैं। फलस्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर पुण्य की प्राप्ति करते हैं।
     बाबा लल्लू दास जी महाराज आगे बताते हैं कि, सच्चे मन से जो भी भक्त यहां आकर कुटी पर विराजमान बाबा की चरण पादुकाओं का दर्शन कर मन्नत मांगता हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। भंडारे में दूरदराज से जो भक्त आते हैं। उनमें से यथाशक्ति सहयोग की भावना से कोई शिष्य व भक्त वस्त्र बांट रहा है, तो कोई भक्त दक्षिणा बांट रहा है। जिनके सहयोग से यह विशाल भंडारा संपन्न होता है और इस भंडारे में लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।
    बाबा हरिदास की तपोस्थली  पर उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले इस विशाल भंडारे में खेखरुवा गद्दी के महंत बाबा राम प्रताप जी के शिष्य, लोदीपुर से महंत जगदीश दास जी महाराज, गुजरात के महंत, अयोध्या के महंत प्रेम दास जी महाराज तथा गुजरात से चार संत समेत अनन्य लगभग ढाई सौ संत यहां भंडारे में आए हुए है। जिनके पुण्य प्रताप से प्रभु इच्छा तक अनवरत भंडारा चलता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ