रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट उत्साहजनक रहा है। रिजल्ट आने के बाद पूरे सुखई का पुरवा मजरे अतरेहटा स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के अंदर खुशी की लहर दौड़ गई।आपको बता दें कि, इस बार का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा फल काफी उत्साहजनक रहा। पूरे सुखई मजरे अतरेहटा स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में कुल 142 बच्चों में से 87 बच्चों ने प्रथम और 47 बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है। जिसमें से अंजलि द्विवेदी ने 85. 5% अंक लाकर प्रथम, रोहिणी चौरसिया ने 84.3% अंक लाकर द्वितीय तथा स्वप्निल वर्मा ने 83.6% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता सहित विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।
वहीं इंटरमीडिएट के आए परीक्षाफल में कुल 92 छात्र-छात्राओं में से 36 ने प्रथम और 39 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिसमें से वैभव मिश्रा ने 75.4% अंक लाकर प्रथम, नेहा भारती ने 75.0% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा आरजू सिंह ने 74.8% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ साथ विद्यालय तथा जनपद का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उत्तीर्ण छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, और कहा कि, इस बार विद्यालय में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उनके विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बहुत ही अच्छा रिजल्ट दिया हैं। बच्चों ने विद्यालय के साथ अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
0 टिप्पणियाँ