रायबरेली से बड़ी खबर: सलेथू गांव में महुआ के पेड़ की डाल पर फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव क्षेत्र में फैली सनसनी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज थाना क्षेत्र के सलेथू गांव में महुआ के पेड़ की डाल के सहारे फांसी के फंदे से लटकता लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात।
     आपको बता दें कि, ग्राम प्रधान से मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में चमारों की मुर्दनी के स्थान पर एक अकेला महुआ का वृक्ष है। जिस पर नारायणपुर गांव निवासी हरीश्चंद्र 32 पुत्र स्वर्गीय शिवबालक पासी का शव डाल के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। स्थानीय लोगों को जैसे ही जानकारी मिली पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान द्वारा स्थानीय कोतवाली  को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। तथा स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ कर मामले की छानबीन भी कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ