प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: मुराई बाग कस्बे में स्थित न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा आस्था श्रीवास्तव ने 94.3% अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि प्रदेश स्तरपर सातवां स्थान प्राप्त करने में कामयाब रही। जबकि उक्त विद्यालय की छात्रा शिल्पा गुप्ता ने 93.1% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
आपको बता दें कि, आज घोषित हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फिल्में उक्त विद्यालय के इंटरमीडिएट की छात्रा श्रेया आनन्द ने 86% अंक प्राप्त कर प्रथम, ओमनी अग्रहरी ने 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाब रही।
शनिवार को हाईस्कूल व इंटर मीडिएट का रिजल्ट देखने के लिए विद्यालय में बच्चों की लाइन लगी रही। छात्र-छात्राएं बड़ी बेसब्री से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही दोपहर के 1 बजे परिणाम घोषित हुआ, वैसे ही बच्चे अपना रिजल्ट देख कर खुशी से झूम उठे। न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के बच्चे उत्तीर्ण होने की खुशी में ढोल और नगाड़े की थाप पर थिरकने लगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार यादव और विद्यालय के प्रबंधक बाबू किशोरी लाल यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और सबका मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही उन्हें हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में अच्छे अंको से पास होने पर बधाई दी।

0 टिप्पणियाँ