अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जागरूक लोगों की सक्रियता से ट्रांसफार्मर धू धू कर जलने से बचा

धन्यवाद EE विद्युत मनोज कुमार यादव को ।---
मिर्जापुर । नगर के तिवराने टोला में स्थित 400केवीए ट्रांसफार्मर में आग लगने से होने वाली भारी क्षति को त्वरित कार्रवाई से बचा लिया गया । वरना लाखों की क्षति होती और कई दिन लोग बिजली से वंचित हो जाते ।
गुरुवार को भयानक आग---
12 मार्च को लगातार तेज धमाकों एवं बिजली तारों से निकलती आग से मुहल्ले में अफरातफरी मच गई । विद्युत वितरण खण्ड, द्वितीय के अधिशासी अभियंता श्री मनोज कुमार यादव को जब सूचना फोन से दी गई तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए भैसागोदाम से बिजली तो कटवाई ही, साथ में घण्टाघर सबस्टेशन को फोन कर स्टाफ को मौके पर भेजने का आदेश दिया ।
मुहल्ले के लोगों की जागरूकता---
मुहल्ले के निवासी विभाव पांडेय एवं ऋषभ कुमार तिवारी तत्काल घण्टाघर पहुंचे लेकिन वहां स्टाफ न होने से निराश लौट आए । इस बीच ट्रांसफार्मर प्लेटफार्म पर गिरे ऑयल एवं प्लास्टिक कंडक्टरों में आग ट्रांसफार्मर को स्वाहा करने बढ़ रही थी । किसी प्रकार ऋषभ तिवारी एवं मुहल्ले के वैकुंठ नाथ गुप्त ने मिट्टी और बालू आग पर डालना शुरू किया । इसी दरम्यान दैनिक कर्मचारी रविउल्लाह सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और मरम्मत की कार्रवाई । विभाग और नागरिकों की जागरूकता से 400केवीए और 240 केवीए के दोनों ट्रांसफार्मर बच गए वरना दोनों के जल जाने पर कई दिन ट्रांसफार्मर बदलने में लग जाते ।
ईई को धन्यवाद--
त्वरित कार्रवाई के लिए मुहल्ले के नागरिकों ने ईई श्री यादव को धन्यवाद दिया तथा डीएम श्री सुशील कुमार पटेल से मांग की कि वे ईई सहित मुहल्ले के जागरूक लोगों को प्रशस्तिपत्र दें ताकि अच्छे काम के लिए लोगों में उत्साह बढ़े। आधे घण्टे के अंदर विद्युत आपूर्ति फिर से होने पर लोगों ने राहत महसूस की । 
                      -सलिल पांडेय,मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ