रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जनपद में जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरण कराए जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राहत राशन किट के वितरण के क्रम में कांग्रेस के ब्लॉक सचिव सच्चिदानंद त्रिपाठी ने अचली, कंशपुर, विलास, नैनिया गांवों में जरूरतमंदों के घरों में राशन किट प्रदान की, और भरोसा दिलाया कि, सोनिया गांधी ने कहा है कि, किसी भी परिवार को भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा।
आपको बता दें कि, ब्लाक सचिव सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि, इन गांवों में कुल मिलाकर 25 परिवारों को राशन किट मुहैया कराया गया है, साथ ही सभी कांग्रेसजनों से अपील भी की गई है कि, वह अपने आसपास पता लगाते रहे कि, कोई परिवार बगैर राशन के भूखे रहने को मजबूर तो नहीं है। ऐसा कोई परिवार प्रकाश में आता है तो उसकी जानकारी उन्हें अथवा ब्लॉक अध्यक्ष को अवश्य अवगत कराएं।
श्री त्रिपाठी ने सभी लोगों से यह अपील भी की है कि, शासन के दिशा निर्देशों के मुताबिक मुंह और नाक पर मास्क या गमछा बांध कर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहे।
इस मौके पर रूद्र प्रसाद तिवारी ग्राम सभा अध्यक्ष, शीतला दिन ग्राम सभा अध्यक्ष, पप्पू पासी, राजू यादव, रामप्रसाद पासी आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ