आरएसएस के सम्पर्क प्रमुख रामेश्वर सिंह ने जरूरतमंदों को साबुन, मास्क देकर की मदद
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिवगढ़ सम्पर्क प्रमुख रामेश्वर सिंह उर्फ मुनान सिंह ने भवानीगढ़ में गरीब, असहाय एवं दिहाड़ी मजदूरों को साबुन एवं मास्क देकर जरूरतमंदों की मदद की।
आपको बता दें कि, कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को लेकर रामेश्वर सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि, कोरोना वायरस के संक्रमण से समूचा देश जूझ रहा है। जिसके विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सभी का सहयोग जरूरी है। तभी करोना से जंग जीती जा सकती हैं।
रामेश्वर सिंह ने कहा कि, लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग एवं बचाव के द्वारा ही करोना महामारी से बचा जा सकता है। कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी अत्यंत आवश्यक है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो कोरोना महामारी छूत की बीमारी है। किसी संक्रमित व्यक्ति अथवा संक्रमित सतह के छूने से स्वास्थ्य व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। इसलिए अनावश्यक काम से घरों से बाहर बिल्कुल ना निकले, सामाजिक दूरी बनाकर रखें, शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें।
कोरोना फाइटर्स डॉक्टर, पुलिस ,पत्रकार का सम्मान करें। क्योंकि जहां कोरोना वायरस को लेकर समूचे देश में मौत का खौफ दिखाई दे रहा है। वही डॉक्टर, पुलिस ,पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बगैर अपना फर्ज निभा रहे हैं, ताकि गांव, समाज और देश सुरक्षित रहे।

0 टिप्पणियाँ