जाबाज कोरोना फाइटर्स पत्रकारों के जज्बे को सैल्यूट-दिग्विजय सिंह।। Raebareli news ।।

कोरोना फाइटर्स पत्रकारों को सुरक्षा किट एवं आर्थिक मदद देकर किया गया सम्मानित
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: बगैर किसी मानदेय एवं वेतन के अपनी जान हथेली पर लेकर रिपोर्टिंग कर रहे कोरोना फाइटर्स पत्रकारों के सम्मान में आगे आए कांग्रेस कमेटी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एवं कुम्भी प्रधान दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के कोरोना फाइटर्स पत्रकार बृजेश कुमार शुक्ला, अनन्त सिंह, रामजी जायसवाल, बृजेंद्र कुमार पांडेय, अंगद राही, विपिन कुमार पाण्डेय को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करने के साथ ही 500 एमएल सैनिटाइजर, एन 95 मस्क, ग्लब्स, साबुन एवं आर्थिक रुप से सहयोग देकर कोरोना फाइटर्स पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया।
      आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने कहा कि, वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर जहां समूचे विश्व में मौत का खौफ दिखाई दे रहा है। वहीं क्षेत्रीय पत्रकार साथी बगैर किसी वेतन, मानदेय एवं सरकारी सहायता के अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं। लॉकडाउन के बीच लोगों तक पल-पल की अपडेट एवं सूचनाएं पहुंचा रहे हैं। आर्थिक संकट से जूझते हुए भी पत्रकार साथी सत्यता की कसौटी पर खरे उतरकर निर्भीकता पूर्वक निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे हैं।
      श्री सिंह ने कहा कि, वे ऐसे पत्रकारों का आभार प्रकट करते हैं, जो सूचना मिलते ही घटना, दुर्घटना एवं विपत्ति काल में प्रशासनिक, अधिकारियों से पहले पहुंचकर पीड़ितों की आवाज बुलंद करके शासन प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाते हैं।
    ऐसे जाबाज पत्रकार साथी समाज को आईना दिखाने के साथ ही निर्भीकता पूर्वक अपराध को उजागर करने के साथ ही अपराधियों को बेनकाब करने का काम करते हैं, श्री सिंह ने कहा कि, ऐसे पत्रकारों की लेखनी को नमन करता हूं। देश और क्षेत्र के विकास पर अगर किसी की सबसे पहले नजर पड़ती है, तो वो पत्रकार साथी हैं, जिनके जज्बे को सैल्यूट करता हूं। श्री सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि, कलम के सिपाही कोरोना फाइटर्स पत्रकारों का ह्रदय से सम्मान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ