रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर अपना फर्ज निभा रहे समाचार पत्र वितरकों को शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ नहर कोठी पर विजय हर्बल फार्मासिटिकल्स कम्पनी के मालिक सुरेश चंद्र वर्मा एवं पुत्र संकल्प वर्मा व अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी महासभा यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने विजय हर्बल फार्मासिटिकल्स कम्पनी की ओर से राशन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। वहीं शिवगढ़ भाजपा मण्डल महामंत्री रविंद्र कुमार शर्मा ने शिवगढ़ क्षेत्र के सभी समाचार पत्र वितरकों को सैनिटाइजर एवं मास्क देकर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि, समाचार पत्र वितरकों को सम्मानित करते हुए सुरेश चंद वर्मा ने कहा कि, कोरोना के इस संकटकाल में कोरोना फाइटर्स पत्रकार एवं कर्मवीर समाचार पत्र वितरण अपनी जान की परवाह किए बगैर अपनी जान हथेली पर लेकर अपना फर्ज है निभा रहे हैं। कोरोना फाइटर्स पत्रकारों एवं समाचार पत्र वितरकों की बदौलत ही लॉकडाउन के बीच हम सभी को घर बैठे देश विदेश की सूचनाएं एवं समाचार पढ़ने एवं देखने को मिल रहे हैं।
वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी महासभा यूथ के राष्ट्रीय एवं भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय में अंशु लिपिक के पद पर तैनात संजय वर्मा ने समाचार पत्र वितरकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, देश में भले ही संसार क्रांति आ गई हो, किंतु समाचार पत्रों के प्रति देशवासियों का विश्वास कम नहीं हुआ है। पत्रकारों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने वाले समाचार पत्र वितरक इस विषम परिस्थिति में डोर टू डोर समाचार पत्र पहुंचा कर अपना नैतिक दायित्व निभा रहे हैं। जिनके जज्बे को नमन करता हूं।
संजय वर्मा ने सभी देशवासियों से लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि, कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सभी का सहयोग आपेक्षित है। हम सबको मिलकर कोरोना से जंग लड़नी है तभी कोरोना से जीत सम्भव है।
इस मौके पर समाचार पत्र वितरक दिलीप पांडेय, आदित्य, सोनू, भाजपा महामंत्री रवींद्र कुमार शर्मा, राजाराम लोधी सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ