रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: रायबरेली की शिवगढ़ रियासत के राजा राजा राकेश प्रताप सिंह को राष्ट्रीय परिषद कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने के बाद बछरावां प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस ने उन्हें कस्बे के मुख्य चौराहे पर फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
आपको बता दें कि, मधुर शालीन स्वभाव व व्यक्तित्व के धनी राजा राकेश प्रताप सिंह ने अपने मधुर स्वभाव से शिवगढ़ क्षेत्र ही नहीं पूरे रायबरेली जनपद की जनता में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। जिसका जीता जागता प्रमाण आज उनके बछरावां प्रथम आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब बयां कर रहा है।
शिवगढ़ रियासत के राजा राकेश प्रताप सिंह जनपद में स्थानीय निकाय कोटे से दो बार 12 वर्ष विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं। राजनीति के क्षेत्र में यहां के लोग उन्हें जमीनी स्तर से जुड़ा नेता माना जाता है।
वहीं पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद से पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद सदस्य की जिम्मेदारी राजा राकेश प्रताप सिंह को सौंपी है। उन्हें निर्वाचित होने पर बछरावां विधायक राम नरेश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्या सागर अवस्थी एडवोकेट, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक सुभाष पांडे, वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रेस क्लब संरक्षक अजय श्रीवास्तव,
संरक्षक अनिल जायसवाल, अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, महामंत्री शिवाकांत अवस्थी, कुशल व्यवसाई व समाजसेवी शशिकांत मिश्रा, रामा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, हरी पांडे भाजपा नेता शरद सिंह, भाजपा महिला मंडल जिला महामंत्री सुधा अवस्थी आदि लोगों ने राजा राकेश प्रताप सिंह शिवगढ़ को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनयन पर खुशी जाहिर की और बधाई दी है।
इस मौके पर सैकड़ों की तादात में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इस सराहनीय निर्णय को जनपद में भाजपा को मजबूती प्रधान करना बताया है।

0 टिप्पणियाँ