⭕ रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, प्रियंका गांधी के अभिवादन को घरों में और छतों पर उमड़े जायस के लोग।
⭕ अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील कर गईं प्रियंका गांधी।
विस्तार.......
अमेठी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को अमेठी लोकसभा के जायस में रोड शो किया और अमेठी लोकसभा से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अपील की, प्रियंका गांधी का अभिवादन और देखने के लिए लोग अपने घरों की छत पर खड़े नजर आए और जगह-जगह फूल ,माला लेकर बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, जवान सभी प्रियंका गांधी का स्वागत करने को लेकर बहुत उत्सुक दिखे, अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील प्रियंका गांधी ने की।
आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा मौजूद रहे, रोड शो जायस में बस स्टैंड से शुरु हुआ,जहां पर एडवोकेट हाजी इशरत हुसैन ने अपने समर्थको के साथ प्रियंका गांधी को स्मृति चिन्ह और फूल माला देकर स्वागत किया, जगह-जगह पर स्थानीय जायस निवासी फूल माला लेकर खड़े ही थे, और नारों से प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा के प्रति अपना समर्थन और सहयोग दर्शा रहे थे, "प्रियंका गांधी जिंदाबाद", "किशोरी लाल शर्मा जिंदाबाद", "राजीव गांधी अमर रहें ", "राजीव भैया अमर रहें" के नारे भी लगा रहे थे।
प्रियंका गांधी ने सभी को उसी तरीके से प्यार दिया जैसे वह हमेशा अमेठी के लोगों से मिलती रहती हैं, और जायस में तमाम लोगों को वह इसी तरीके से भाव दर्शाती नज़र आईं कि जैसे वह उनको बहुत अच्छे से पहचान रही हों, और इशारों इशारों में प्रियंका गांधी लोगों से हाल-चाल पूछ रही थीं, हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं,और जगह-जगह पर जो फूल माला उनको मिल रहे थे उससे प्रियंका गांधी काफी भाव विभोर होकर लोगों का अभिवादन कर रही थीं, जायस के लोगों के स्वागत से उत्साहित प्रियंका गांधी कहीं- कहीं लोगों के साथ ताली बजा रहीं थीं, और कहीं पर गाड़ी के उपर ही बैठकर खुशी और लोगों के स्नेह में धीरे धीरे झूम रही थीं।
प्रियंका गांधी अपने घरों की छतों पर अपने बच्चों को लेकर खड़ी महिलाओं को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं तो बच्चों को भी स्नेहिल भाव से दुलार रहीं थीं,
पूरे रास्ते इशारों से में प्रियंका गांधी ने जायस के लोगों को अपना प्यार और स्नेह के साथ पुराने संबंधों का भाव भी प्रदर्शित किया, वह इशारे इशारों में हाल-चाल पूछ रही थीं, हाथों के इशारे से वह पिछले बार मिलने से लेकर और अब तक के हाल-चाल पूछते नजर आईं,लोग प्रियंका गांधी को देखने को लेकर काफी उत्साहित थे, स्थानीय साधु संतों ने प्रियंका गांधी को गदा भी भेंट की।
प्रवक्ता अनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, रोड शो में जगह-जगह इंडिया गठबंधन के कांग्रेस नेताओं- कार्यकर्ताओं, समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं, और आम आदमी पार्टी के नेताओं- कार्यकर्ताओं, ने स्वागत किया और वहाबगंज तक हुए रोड शो के दौरान जायस के स्थानीय निवासियों के साथ सभी राजनैतिक दलों के नेता कार्यकर्ता लोग प्रियंका गांधी की गाड़ी के आगे आगे चल रहे थे।


0 टिप्पणियाँ