रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नवागत कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कोतवाली परिसर में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ एक बैठक कर कस्बा सहित क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और पत्रकारों व व्यापारियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के सहयोग की भी बात कही।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह द्वारा पत्रकारों व व्यापारियों तथा सर्राफा व्यवसायियों को बुलाकर एक बैठक आहूत की, जिसमें कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकलने में हो रही दिक्कतों के बारे में गहनता से चर्चा की तथा व्यापारियों से कहा कि, अनावश्यक रूप से चार पहिया गाड़ियों को रास्ते में न खड़ी करें। अपने-अपने सुनिश्चित स्थान पर खड़ी करें जिससे आवागमन की समस्या में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
तो वहीं व्यापारियों से यह भी कहा कि, कस्बे की समस्याओं को देखते हुए कस्बे के मेन तिराहे पर व कस्बे के चंदापुर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे कि, कोई भी अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे, फस जाने के भय से अपराध की बात अपने दिमाग से निकाल कर वह नेक रास्ते पर चले।
तो वहीं कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने आगे कहा कि, पुलिस की ड्यूटी 24 घण्टे की होती है। लेकिन हमें यही 24 घण्टे को 48 घण्टों में बदलना होगा, तभी क्षेत्र से अपराध को कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा की पीड़ित को समय रहते न्याय मिल जाए तो उसे उच्चाधिकारियों के पास चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तभी वह अगर व्यापारी है तो व्यापार में किसान है तो खेती में जनप्रतिनिधि है तो शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विकास में मन लगाकर काम करेगा तभी लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा।
कोतवाल श्री सिंह ने बताया कि, क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने के लिए सभी उप निरीक्षकों के साथ बैठक करते हुए उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। आने वाले चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए चुनाव का होमवर्क अभी से पूरा करना होगा, तभी हम चुनाव में अपना बेहतर परफारमेंस दे पाएंगे।
इस मौके पर प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडे, संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक अनिल जायसवाल, अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, महामंत्री शिवाकांत अवस्थी, अंकुर सिंह, दिलीप जायसवाल, आकाश तिवारी, हरिहर सिंह, इम्तियाज अली, विजय धीमान, शिवम तिवारी, मनोज वर्मा, रजनीकांत अवस्थी, पवन कुमार, घनश्याम चौरसिया, सुमित कुमार सोहनलाल व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, प्रिंशू वैश्य, लल्लन वर्मा, सर्राफा संघ के पदाधिकारी व अधिक संख्या में कस्बे के व्यापारी भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ