रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के परसादी का पुरवा मजरे हरदोई गांव में रामदुलारी पत्नी स्वर्गीय भगवानदीन का शव गाँव के समीप बछरावां महराजगंज मार्ग के पास में स्थित कुएं में आज दोपहर बरामद हुआ।
मृतका के बेटे सरवन की माने तो मृतका रामदुलारी कैंसर से पीड़ित थी। इसी को लेकर वह काफी चिंतित रहती थी। 18 जनवरी 2020 को सुबह 4 बजे वह घर से अचानक गायब हो गई परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला सका।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी 2020 को मृतका का शव गांव के समीप एक कुएं में मिला। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज थुलेड़ी सुभाष चंद्र सरोज ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ