रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराजगंज ने सपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों से सपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं महा खिचड़ी भोज में भारी से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
आपको बता दें कि, राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, बछरावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के 65वें जन्मदिन पर आगामी 21 जनवरी को शिवगढ़ क्षेत्र के बांदा बहराइच हाईवे पर स्थित विनय वर्मा काम्पलेक्स के सामने प्रातः 10 बजे से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं महा खिचड़ी भोज आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से बाराबंकी के विधान परिषद सदस्य राजेश यादव उर्फ राजू, पूर्व विधायक रामलाल अकेला व सपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि, खिचड़ी भोज का आयोजन आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर किया जा रहा है। श्री त्रिवेदी ने समरसता भोज के रूप में आयोजित महा खिचड़ी भोज में भारी से भारी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ