भाजपा नेता अतुल सिंह का गरीबों के प्रति लगातार सेवा भाव जारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत आज भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने ऊंचाहार विधानसभा के कन्दरावाँ के गुरुदत्त पान्डेय का पुरवा में सनदी का पुरवा, महराज का पुरवा, लोधी पुर, गुरजर का पुरवा, बरसवा, कन्दरावा के जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री (राशन) वितरण किया।
      आपको बता दें कि, जिलाध्यक्ष ने कहा कि, अतुल सिंह लाक डाउन शुरु होने से लेकर आज तक लगातार गरीबों, जरुरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। हम सबको मिलकर इनकी सेवा करनी है। जरुरत मंदो की जरूरतें पूरी करना हम सबका कर्तब्य है।
     भाजपा जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि, इस समय हमे अपने अपने बचाव के साथ साथ गरीबों की जरूरते पूरी करने की बहुत आवश्यकता है। हम सबका यही प्रयास है कि, कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, सभी लोग पूर्ण सावधानी से रहें, किसी आवश्यक जरुरत पर ही घर से निकलें और मास्क लगाकर। 
     इस अवसर भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, संक्ठा प्रसाद पान्डेय, अजय सिंह, राकेश यादव, विकास सिंह, राहुल सिंह, आलोक यादव, प्रमोद सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ