रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कस्बे में एक व्यापारी की कोरोना बीमारी के चलते मौत हो गई। जिससे कस्बे में सनसनी फैल गई।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के रंधावा मार्ग पर रहने वाले एक 58 वर्षीय कारोबारी की तीन-चार दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। उसके इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कराई, तो वह कोविड-19 पॉजिटिव निकला। फिर डॉक्टरों ने उसे लालगंज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
आपको यह भी बता दें कि, मृतक के बड़े भाई कन्हैयालाल वैश्य की मृत्यु भी अभी 13 दिन पूर्व बीमारी के चलते हुई थी। उस सदमे से परिवार उबर नहीं पाया था कि, यह हादसा हो गया।

0 टिप्पणियाँ