रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार रायबरेली में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति रायबरेली द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
आपको बता दें कि, उद्यानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए पत्रकारिता, चिकित्सा, शिक्षा, व्यवसाय, विधिक आदि क्षेत्रों में अपनी सेवा प्रदान कर रहे लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर युगल किशोर तिवारी, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति,धर्मेन्द्र कुमार वर्म, मुख्य संरक्षक, कृष्णा नंद मिश्र संरक्षक, गिरीश चंद्र मिश्रा सचिव, राजाराम मौर्या कोषाध्यक्ष, राम जयंती वर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, शिव नारायण सोनी संगठन सचिव, नवल किशोर बाजपेई कार्यक्रम संयोजक, डॉ0 विजय बहादुर दिवेदी निदेशक उद्यान, पंकज शुक्ला उपनिदेशक उद्यान, जयराम वर्मा सहित सभी गणमान्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहें।



0 टिप्पणियाँ