वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आयोजित हुआ शिविर

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में अनुपम शौर्य, अपर जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में वृद्धजनों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

     आपको बता दें कि, इस अवसर पर वृद्धाजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिविर में वरिष्ठ जन के भरण-पोषण, वरिष्ठ नागरिक अधिकार एक्ट 2007 के प्रावधान, वृद्धावस्था पेंशन व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सम्बन्ध में बताया गया। 

      इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा संचालित लीगल एड क्लीनिक कुण्डौली बछरावाँ में वरिष्ठ जन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ जन हेतु सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

      उक्त शिविर में वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनंजय प्रताप सिंह, लेखाकार हिमाँशु सिंह, सेवादार नीलम श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयं सेवक बृजपाल, जालिपा प्रसाद, दीक्षा, सरिता देवी व पवन कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ