बछरावां/रायबरेली: विकासखंड बछरावां की ग्राम पंचायत चुरुआ में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रोशनी त्रिवेदी पत्नी अनिरुद्ध त्रिवेदी एवं सदस्यों ने एक साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली।
आपको बता दें कि, इस ग्राम सभा के पूर्व में हुए चुनावों में आशा त्रिवेदी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी, लेकिन मतगणना से पहले उनका आकस्मिक निधन हो गया था। परिणाम स्वरूप ग्राम सभा का प्रधान पद रिक्त हो गया था। जिसके बाद पुनः मतदान कराया गया। जिसमें आशा त्रिवेदी की बहू रोशनी त्रिवेदी ने प्रधान पद पर उम्मीदवारी का नामांकन किया था। ग्राम सभा के मतदाताओं ने रोशनी त्रिवेदी को भारी मतों से चुनाव जीताया।
शपथ लेने के पश्चात रोशनी त्रिवेदी ने कहा कि, ग्रामसभा का संपूर्ण विकास कराना उनका लक्ष्य होगा, शपथ ग्रहण ग्राम सभा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा द्वारा ऑनलाइन शपथ दिलाई गई,
इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य श्याम नारायण शुक्ला, तारा देवी, हरिशंकर सिंह, गुलशन, कीर्तिमान सिंह, अरविंद कुमार, अनिल कुमार पाल, सविता देवी, शशि पाल, बबीता सिंह, सुनीता देवी सहित अन्य सदस्यों ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली।

0 टिप्पणियाँ