रायबरेली ने 40 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: यूपी के रायबरेली के बछरावां थाने में तैनात एसआई राजीव सिंह को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जबकि मुखबिर की सूचना पर मारे गए छापे में 40 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

   आपको बता दें कि, बछरावां पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसआई राजीव सिंह को मुखबिर ने बताया कि, 2 लोग भोलेनाथ भट्ठा के पास कच्ची शराब बना रहे है। सूचना पाते ही उन्होंने कांस्टेबल विवेक कुमार व शेषधर को साथ लेकर तत्काल छापा मारा, तो वहां दो व्यक्ति जो भागने की फिराक में थे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो फिटकिरी 2 किलो यूरिया 40 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने वाले उपकरण मिलने का पुलिस ने दावा किया है। 

   पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम जयकरन पुत्र रामप्रसाद निवासी पासी टूसी थाना बछरावां  व अखिलेश पुत्र परी दीन निवासी मीरगंज थाना मिल एरिया बताया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ