यूपी की रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: शातिर चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2,00000 कीमत का सोना चांदी समेत नगदी बरामद।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: यूपी के रायबरेली में बछरावां पुलिस ने लालगंज मार्ग क्रॉसिंग पर संदिग्ध हालत में जा रहे एक व्यक्ति को  पकड़ने में सफलता हासिल की है, थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, पुलिस द्वारा क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में जाता नजर आया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ करने का प्रयास किया, तो वह व्यक्ति गोल मोल जवाब देने लगा। मजबूरन पुलिस को उसकी जामा तलाशी लेनी पड़ी। तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के पास से 1 किलो चांदी जिसका बाजार मूल्य 72000 बताया गया है, तथा 25 ग्राम सोना जिसका बाजार मूल्य 1 लाख 27 हजार रुपए बताया गया है। तथा 2650 रुपए नगद प्राप्त हुऎ है। 

    आपको बता दें कि, थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम राजू उर्फ राजकुमार निवासी किशन का पुरवा थाना मिल एरिया बताया, पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि, कुछ दिन पूर्व गोझवा गदियानी थाना मिल एरिया निवासी रामदेव यादव के यहां चोरी किया था, उसने बताया कि, वह कुसली खेड़ा अपनी एक रिश्तेदारी में जा रहा था।

    पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ