रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा के वरिष्ठ नेता रामशंकर वर्मा की पत्नी शांति वर्मा की 2 दिन पहले हुई मृत्यु के बाद शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का ताता लगा हुआ है। इसी क्रम में पूर्व एमएलसी तथा भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ने आज श्री वर्मा के आवास पर पहुंचकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की, और ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए कामना की।
आपको बता दें कि, पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य और पूर्व विभाग संयोजक भाजपा नेता रामशंकर वर्मा की पत्नी शांति वर्मा 82 की दिल का दौरा पड़ने से उनके आवास पर ही मृत्यु हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार डलमऊ के गंगा घाट पर किया गया था। अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुई थी। उधर सूचना मिलने पर पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह आज रविवार को उनके आवास पहुंचे, और श्री वर्मा से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शाह मोहम्मद उर्फ कुनई, वरिष्ठ नेता भूपेश मिश्रा एडवोकेट, रिटायर्ड एडीओ पंचायत रामप्यारे सिंह माल बाबू, चंद्रपाल यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय के साथ शिवाकांत अवस्थी पत्रकार आदि मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ