रजनीकांत अवस्थी
हरचंदपुर/रायबरेली: योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। चारों ओर गुंडों, लफंगों का बोलबाला है। पुलिस का इस्तकबाल खत्म हो चुका है। क्षेत्र की सीधी-साधी जनता का जीना दूभर हो गया है। इसकी जीती जागती मिसाल रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र का गांव रहवां है।
आपको बता दें कि, पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया है कि, विगत 19 अक्टूबर 2020 को आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों जो असलहों से लैस थे। दिनदहाड़े गांव के ही आदित्य कुमार मिश्रा पुत्र रज्जन लाल मिश्रा की जमीन पर उनके बाबा द्वारा लगवाए गए, आम जामुन नीम शीशम के बेशकीमती दर्जनों बड़े बड़े पेड़ों को लकड़कट्टों के साथ जाकर कटवा दिए गए। इस दौरान पेड़ों के मालिक आदित्य कुमार मिश्रा ने मौके पर जाकर रोकने की कोशिश की, तो दबंगों ने असलहा तान कर फायर करते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाकर आदित्य कुमार मिश्रा मौके से भाग निकले और उन्होंने 112 डायल पुलिस को फोन किया, किंतु पुलिस के पहुंचने तक दबंग बेपरवाह होकर हरे पेड़ों पर आरी कुल्हाड़ी चलाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दबंग वहां से भाग लिए।
लकड़ी अभी भी पड़ी है। कुछ बेशकीमती लकड़ियां दबंग उठा भी ले गए, भुक्तभोगी आदित्य कुमार ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से की है, और गुहार लगाई है कि, सरकारी प्रतिबंधों के बावजूद हरे पेड़ काटने वाले गुंडों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्यवाही तो करना दूर, उन्हें बुलाकर पूछताछ तक नहीं किया है, सारे इलाके में दबंगों का दहशत छाया हुआ है।
भुक्तभोगी ने जिला प्रशासन से दबंगों के खिलाफ चोरी से हरे पेड़ों की अवैध कटान का मुकदमा दर्ज करा कर सभी को गिरफ्तार कराने और चुरा कर ले जाई गई लकड़ियां बरामद करवाने की मांग की है।




0 टिप्पणियाँ