विकासक्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी अदिति अवस्थी, एनएसपीएस विद्यालय में 2020 की हाई स्कूल मे रही टॉपर
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महिलाओं के हित में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मिशन शक्ति अभियान के सानिध्य में 1 दिन के लिए महराजगंज कोतवाली में नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी अदिति अवस्थी से आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बछरावां मंडल के अध्यक्ष करन सिंह चौहान एवं महामंत्री श्रीधर मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारियों ने साक्षात्कार मुलाकात कर, उन्हें पुष्प गुच्क्ष भेंट कर सम्मानित किया, और उन्हें कुछ समय के लिए मिली उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाइयां भी दी।
आपको बता दें कि, इस सुखद मौके पर जब संवाददाता ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बछरावां मंडल के अध्यक्ष करन सिंह चौहान से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि, नवनियुक्ता कोतवाली प्रभारी अदिति अवस्थी से साक्षात्कार मुलाकात कर उन्हें आंतरिक आनंद की अनुभूति प्राप्त हो रही है। वे सब उनके भावी जीवन में निरंतर उनको आगे बढ़ने की शुभकामनाएं प्रदान करते हैं, साथ ही साथ इस मौके पर जब संवाददाता ने संगठन के महामंत्री श्रीधर मिश्रा से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि, आज उनके लिए बहुत ही खुशी का दिन है, बच्चों के संस्कार ही सदैव उन्हें उनके भावी जीवन में अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हम सभी उनके भावी जीवन में उनको शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ने की बधाइयां देते हैं। इस मौके पर मानसिंह (मंडल मंत्री), बबलू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ