महराजगंज में सिख समुदाय ने "सफर ए शहादत दिवस" पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को किया याद

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सिख समाज 21 दिसंबर से 29 दिसंबर तक गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों और माता की शहादत दिवस मना रहा है। इसी क्रम में रविवार को कस्बे के रायबरेली रोड पर सिख समुदाय के लोगों द्वारा लंगर लगाया गया। प्रेस क्लब महराजगंज के समीप बिस्कुट चाय का लंगर लगाया गया।

      आपको बता दें कि, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह ने बताया कि, गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों और माता गुजरी कौर की शहादत पर सिख समाज द्वारा कोई खुशी नहीं मनाई जाती। इस दिन कोई विवाह, ग्रह प्रवेश, घर में मीठे पकवान, जन्मदिन आदि नहीं मनाते। इसके अलावा गर्म दूध व लंगर की व्यवस्था संगत के लिए की जाती है। इन दिनों सभी सिख परिवार अमृत समय में बच्चों के साथ प्रभु सिमरन करते है।

     इस दौरान 21 से 29 दिसंबर यानी आज तक कस्बे के विभिन्न स्थानों व शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए गए हैं। इसमें संगत को चार साहिबजादों की शहादत के बारे में बताया गया।

    आज रविवार को महाराजगंज रायबरेली रोड पर प्रेस क्लब के समीप में भी सफर ए शहादत दिवस को समर्पित बिस्कुट चाय कार्यक्रम आयोजित हुआ।

     इसमें सरदार जगजीत सिंह, समरजीत सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार अमन सिंह, सरदार प्रितपाल सिंह, सरदार विक्की, सरदार दलजीत सिंह के अलावा पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत सोमनाथ गुप्ता, प्रेमनाथ गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, अचिन गुप्ता, देवेंद्र चौरसिया आदि सेवा भाव में लगे रहे।

      सरदार जगजीत सिंह ने सभी को बताया कि, युवा पीढ़ी को चार साहिबजादों के अविस्मरणीय बलिदान को याद रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं को साहिबजादों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

    सरदार समरजीत सिंह ने युवाओं को चमकौर का युद्ध पर वाचन कर सभी को उस पल के साथ एकाग्र कर दिया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह और साहिबजादों के इतिहास से सबको रूबरू कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ