ब्यूरो रिपोर्ट अंबेडकरनगर
अम्बेडकर नगर: जिले में कोरोनावायरस का कहर अनवरत जारी है। कोरोना से लगातार हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार से शुरू हुई मौत का क्रम लगातार जारी है। लगातार चौथे दिन कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज की मौत होने के कारण जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में अफरा तफरी का माहौल देखा जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत ने स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही को अब सामने ला दिया है।
आपको बता दें कि, लगभग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित अकबरपुर विकासखंड के नसीरपुर निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार की देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत को देख फिजीशियन डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने तुरन्त कोरोना की जांच कराई। जांच में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद रामचंद्र शुक्ला को रात में ही मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। जहां उन्होंने बुधवार को पूर्वान्ह दम तोड़ दिया।
रामचंद्र की मौत के साथ ही जिले में अब तक कोरोना से हुई मौत की संख्या 10 पर पहुंच गई है।

0 टिप्पणियाँ