मारपीट के आरोपी गिरफ्तार, जल्दी कर ली जाएगी शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी।। Ambedkarnagar news ।।

ब्यूरो रिपोर्ट
 राजेसुल्तानपुर नपुर/अम्बेडकरनगर: थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत सैथुआ गांव में बीते दिनों घर में घुसकर दो दर्जन अपराधियों ने लाठी-डंडे राड़ के साथ अवैध असलहों से फायर करते हुए शिवप्रसाद राय के पुत्र विकास राय को गोली लगने के मामले में कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष ने वांछित अभियुक्त शक्ति गुप्ता पुत्र रामू निवासी ग्राम साबितपुर व रुद्र गोस्वामी पुत्र शम्भूनाथ ग्राम फरीदपुर हेठरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
     आपको बता दें कि, शिवप्रसाद राय पुत्र चंद्रबली राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर जगदीशलाल टमटा के नेतृत्व में थाना प्रभारी इस्पेक्टर राम लखन पटेल, उपनिरीक्षक रघुवीर प्रसाद, उप निरीक्षक शिवप्रसाद, कांस्टेबल धनंजय सिंह, कांस्टेबल रंजय यादव, कांस्टेबल अमित चौरसिया एंव कांस्टेबल पुनीत चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर किशन राय की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त किया। 
     मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है। थाना प्रभारी इस्पेक्टर राम लखन पटेल ने बताया शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ