आज होगा नंदीग्राम में सीताराम संकीर्तन स्थल का शिलान्यास।। Ayodhya news ।।

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या: योगिराज भरत जी की पावन तपोस्थली नंदीग्राम भरतकुंड स्थित भरत हनुमान मिलन मंदिर (चरण पादुका स्थल) पर वैदिक मंत्रों के बीच कल सुबह दस बजे सीताराम नाम संकीर्तन स्थल का भूमि पूजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी श्री कमल नयन दास जी करेंगे।
     आपको बता दें कि, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय होंगे। यह जानकारी भरतकुंड महोत्सव समिति के सचिव अंजनी कुमार पांडेय ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ