जमीनी विवाद को लेकर अपने घर के सामने बैठी महिला को 4 दबंगों ने पीट पीटकर किया अधमरा मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव गनेशपुर मजरे कुसमहुरा में जमीनी विवाद को लेकर अपने घर के सामने बैठी महिला को चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। मामले में भुक्तभोगी ने एक महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

     आपको बता दें कि, गांव निवासी सुरेश कुमार मौर्या की पत्नी रंजना मौर्या ने आरोप लगाया कि, उसकी उसके पड़ोसियों से जमीन को ले रंजिश चल रही थी। आज दिन में जब वह अपने दरवाजे पर अकेली बैठी थी, तो विरोधी पक्ष के राजकुमार उसके दो भाई सतीश कुमार और पवन कुमार तथा उनकी भाभी राम कुमारी लाठी डंडे लेकर उसके दरवाजे आ गये, और गालियां देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चारों लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल महिला का सीएचसी भेजकर इलाज कराया जा रहा है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मुकदमा पंजीकृत किया गया है, कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ