रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिले की नगर पंचायतों महराजगंज कस्बे में खुले में मांस दुकानें फलफूल रही हैं। नियम विरुद्ध तरीके से चल रहे इन अवैध दुकानों पर जिम्मेदार अफसर मेहरबान हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व जिला प्रशासन की तरफ से अवैध दुकानों पर रोक के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह हाल तब है जबकि प्रदेश सहित पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है बावजूद सरकारें और अधिकारियों इसको लेकर संजीता दिखाई नहीं दे रहे हैं।
आपको बता दें कि,महराजगंज कस्बे में खुले में मांस बेचा जा रहा है। यहां शासन के निर्देशों को हवा में उड़ाया जा रहा है। पूर्व में अधिशासी अधिकारी महराजगंज के निर्देशन पर इन मीट की दुकानों को अतरेहटा रोड पर स्थित आलू कोल्ड स्टोर के पास इन्हें दुकान लगाने के लिए निर्धारित किया गया था, परंतु यह आदेश इन कारोबारियों के लिए कुछ ही समय के लिए रहा, और पुनः उसी जगह खुले में मीट काटा और बेचा जा रहा है। इस तरफ जिम्मेदारों की नजरें नहीं पड़ पा रही है, या फिर जिम्मेदार देखना ही नहीं चाहते। जिसके चलते मानकों को ताक पर रखकर खुलेआम मीट कारोबारियों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही।
महराजगंज कस्बे में खुले में मीट कारोबारियों द्वारा शासन के निर्देशों को धता बताते हुए खुले में बकरे और मुर्गों को काट कर बेचा जा रहा है। जिससे आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को नाक में रुमाल लगाकर निकलना पड़ता है। जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा फैलने का भी भय है। पूर्व में अधिशासी अधिकारी महराजगंज ने इन कारोबारियों को निर्देशित किया था तथा आलू कोल्ड स्टोर और कस्बे से हटकर रायबरेली रोड पर जगह भी चिन्हित की गई थी, परंतु यह आदेश इन कारोबारियों के लिए कुछ ही समय तक सीमित रहा और पुनः फिर उसी स्थान पर खुले में मांस को काटकर बेचा जा रहा है।
इनसेट.....
महराजगंज सीएचसी के डॉक्टर अनिल भारद्वाज का कहना है कि, मीट कि दुकानों पर समुचित व्यवस्थाएं होनी चाहिए और आस पास साफ सफाई होनी चाहिए, खुले में बिक रहा मीट खाने से पेट से संबंधित गंभीर रोग होने का खतरा रहता है। फूड प्वाइजनिंग आंत से संबंधित रोग कोलाइटिस आदि हो सकते हैं। ऐसे में खुले में बिक रहा मीट स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। वहीं अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि, मीट कारोबारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से नोटिस भेजी जा रही है। यदि इनके द्वारा आदेशों की अवहेलना की जाती है, तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ