रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज इन्हौना मार्ग पर अनियंत्रित ढंग से मोटरसाइकिल चला रहे एक व्यक्ति ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों में घायल को उठाकर 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी भिजवाया है। बताया जा रहा है साइकिल सवार डेपार मऊ बाजार सब्जी लेने आया था।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक घटोरवा मजरे सिकंदरपुर का रहने वाला हरीलाल पासी 50 साइकिल से घर से डेपार मऊ बाजार आया था, और सब्जी खरीद कर घर वापस लौट रहा था, तभी इन्हौना की ओर से आ रही तेज रफ्तार की बाइक जिस पर 2 लोग सवार थे, उन्होंने हरीलाल की साइकिल में टक्कर मार दी। हरीलाल सड़क पर साइकिल समेत गिर गया, और उसके सिर में गंभीर चोटें आई।
घटना के बाद लोगों ने हरीलाल को उठाया और 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलवाकर उसे सीएचसी महराजगंज भेजा है। वहीं बाइक सवार बाइक लेकर भाग निकला।

0 टिप्पणियाँ