पेट में असहनीय दर्द होने से 65 वर्षीय वृद्धा ने चूरन समझ कर फांकलिया चूहामार दवा, मौत।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे छत्ता मजरे पहाड़पुर में रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा ने पेट में असहनीय दर्द होने पर दवा के धोखे में चूहा मार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर इलाज कराने वह बेटी और दामाद के साथ बुकवा गांव मजरे टीसा खानापुर पहुंच गई, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

     आपको बता दें कि, प्राप्त विवरण के मुताबिक गांव निवासिनी सिताला विधवा हीरालाल बीते मंगलवार को पेट में काफी दर्द और गैस से पीड़ित होने के कारण घर में रखी चूहा मार दवा को चूरन समझ कर फाक लिया। किंतु थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसी दौरान बुकवा गांव मजरे टीसाखानापुर से उसकी लड़की और दामाद आ गए थे, सिताला की हालत नाजुक देखते हुए वे दोनों उसे इलाज कराने के लिए अपने घर ले गए। बताते हैं कि, देर रात सिताला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र बेचूलाल ने बताया मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ