रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: युवा अधिवक्ता अतुल पाण्डेय की मां शान्ति राजा देवी (76) के निधन पर महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज व तहसील वार एसोसिएशन महराजगंज के पदाधिकारियों ने गहरा जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष देवी प्रसाद, अध्यक्ष छोटेलाल, सुरेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता शिवसागर अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी, पूर्व महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी, प्रेस क्लब संरक्षक व अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता व प्रेस का अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, मोहन त्रिवेदी, मोहन सिंह, अतुल श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, अमित सिंह, प्रेम सिंह, राधेश्याम, सत्य प्रकाश मिश्रा, इम्तियाज अली, मोनू अवस्थी आदि हैं।
आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील के युवा अधिवक्ता अतुल पांडेय की वयोवृद्ध माँ एवं युवा अधिवक्ता शिवम पांडेय की दादी "शांति राजा देवी" का लंबी बीमारी के दौरान शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। युवा अधिवक्ता अतुल पांडेय ने शनिवार को दोपहर बाद अपने निवास गृहग्राम मऊ स्थित पैत्रक बगीचे की मोक्ष भूमि में पूरे रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की तादाद लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे।
"शांति राजा देवी" की शवयात्रा में तहसील भर के गणमान्यजन, अधिवक्ता सहित स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
शव यात्रा में प्रमुख रूप से शिव प्रकाश पांडेय, देव प्रकाश पांडेय, लोकनाथ पांडेय, अजीत प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक, भोलू सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, डीडी मिश्रा, भोलानाथ तिवारी, अरुण मिश्रा, दिनेश मिश्रा समेत बड़ी तादात में गणमान्य लोग शामिल हुए।

0 टिप्पणियाँ