रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने संविधान पर भी बात की। 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि, 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वो समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए दिशा दिखाने वाली रोशनी है, हमारा मार्गदर्शक है। यह भारत का संविधान ही है जिसकी वजह से वह आज यहां हैं।
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने मंडल महराजगंज के बूथ संख्या 294 पर बूथ के लोगो के साथ सुना। जिला उपाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि, मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री सीधे देश वाशियों के साथ जुड़ते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मन की बात" कार्यक्रम में कहा कि, 2025 में 26 जनवरी को संविधान लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे है, ये हम सबके लिए बहुत गौरव की बात है, संविधान हमारा मार्गदर्शक है। प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि "महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश"। गँगा की अविरल धारा, न बंटे समाज हमारा। इस महाकुंभ में AI चैटबाट के माध्यम से 11 भारतीय भाषाओं में सवांद स्थापित किया जा सकता है।
KTB भारत है हम एनीमेशन के साथ-साथ खेल और फिटनेश संडे आन साइकल की बात कहते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर में हो रहे बस्तर ओलिम्पिक की भी सराहना की। खेलेगा बस्तर, जीतेगा बस्तर। WHO की रिपोर्ट भारत में 2015 से 2023 के बीच भारत मे मलेरिया से होने वाली मौतों में 80% की कमी आयी है, जो छोटी उपलब्धि नही है। क्योकि मलेरिया बहुत बड़ी चुनौती थी। आज कैंसर के इलाज में भी भारत को बड़ी सफलता मिली है।
"मन की बात" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कैंसर मरीजों के इलाज में आयुष्मान कार्ड बड़ी भूमिका निभा रहा है। जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि, प्रधानमंत्री ने ओडिशा के काला हांडी की चर्चा करते हुए कहा कि, वहाँ के लोगो ने जो नई सब्जी क्रांति लायी है, निश्चित ही बहुत ही सराहनीय है। इनसे साफ होता है कि, दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयास से सफलता निश्चित है।
प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम का रेडियो प्रसारण सुनने वालों में प्रधान डब्बू सिंह, पूर्व प्रधान मथुरा पासी, सुरेंद्र शर्मा, राम प्रकाश पासी बीडीसी, जगत वर्मा, रिंकू पांडेय, तीरथ प्रजापति, रामकुमार वर्मा, रमेश मौर्य, राजन मौर्य, शिव बालक गुप्ता, मोहम्मद इद्रीस, रामतीरथ पासी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ