महराजगंज पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले इन फीडरों पर दिन में 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज विद्युत पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले फीडरों पर 30 जुलाई 2020 को लाइन व फीडर मेंटेनेंस होने का कार्य सुनिश्चित किया गया है। जिसकी वजह से दिन में 11:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
     आपको बता दें कि, जेई अवनीश कुमार ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, आगामी 30 जुलाई 2020 को लाइन और फीडर मेंटेनेंस किया जाएगा। जिसके तहत दिन में 11:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक हलोर, हरदोई, पारा कला, डेपार मऊ, चंद्रपुर फीडरों के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल सकेगी।
     जेई अवनीश कुमार ने आगे कहा कि, फीडरों में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से तथा लाइन जर्जर होने से पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिससे विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए, 30 जुलाई 2020 को फीडरों तथा लाइन मेंटेनेंस का काम इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा। ताकि इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ