समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत महराजगंज ब्लॉक के 14 दिव्यांग बच्चों को दी गई एस्कॉर्ट एलाउंस व स्टाइपेंड मनी।। Raebareli news ।।

14 दिव्यांग बच्चों को दी गई एस्कॉर्ट एलाउन्स व स्टाइपेंड मनी।
6 बच्चों को एस्कॉर्ट अलाउंस के तहत दिए गए पांच -पांच हजार रुपए।
8 बच्चों को दो-दो हजार रुपए बतौर स्टाइपेंड उपलब्ध कराए गए
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों को स्कूल जाने के लिए एस्कार्ट अलाउंस देने के साथ-साथ दिव्यांग छात्राओं को हर महीने स्टाइपेंड देने की तैयारी की है। वहीं दिव्यांग छात्रों के लिए बनाए गए समर्थन ऐप से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम भी किया गया है। इसमें विभाग ने ऐसे दिव्यांग छात्रों को एस्कॉर्ट एनाउंसर देने की भी योजना बनाई है। जिन्हें स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। पूर्ण दृष्टिबाधित बौद्धिक दिव्यांग सेरेब्रल पल्सी और जापानी इंसेफलाइटिस सिंड्रोम एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम से ग्रसित बच्चों को स्पॉट काउंसलिंग दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इन बच्चों को 10 महीने तक 500 रुपए प्रति महीने दिए जाने का प्रावधान है।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित समग्र शिक्षा कार्यक्रम  के तहत महराजगंज ब्लॉक के 14 दिव्यांग बच्चों को एस्कॉर्ट एलाउन्स व स्टाइपेंड मनी दी गयी। 6 बच्चों को एस्कॉर्ट अलाउंस के तहत पांच -पांच हजार रुपए 8 बच्चों को दो-दो हजार रुपए बतौर स्टाइपेंड उपलब्ध कराए गए। 
     इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर अनुजा शुक्ला, नाजिश अनवर, प्रधानाध्यापिका ललिता मिश्रा, शशिकांत तथा प्राथमिक विद्यालय अलीपुर, प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलीपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ