कारगिल विजय दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रत्येक रक्तदाता को दिया गया हेलमेट और प्रशस्ति पत्र
जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदाता तीन जिंदगियां बचाता है-विनोद दीक्षित 
कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर में भारतीय सेना के जवानों को सम्मानित किया गया
रजनीकांत अवस्थी                                                      मथुरा: कारगिल विजय दिवस पर लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने NH 2 मथुरा पर शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ  ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने फीता काटकर किया। मथुरा जनपद में लगाए गए रक्तदान शिविर में सोमवार की  दोपहर तक 48 यूनिट ब्लड लोगों ने डोनेट किया। रक्तदान शिविर में पहली बार बड़ी संख्या में देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के जवान, हमारे सोल्जर, घरेलू महिलाएं, पुरुष, युवाओं के द्वारा रक्त देते हुए बड़े हर्ष के साथ कारगिल विजय दिवस मनाया गया। 
      आपको बता दें कि, इस समय कोरोना महामारी की चपेट में पूरा विश्व है, बावजूद इसके सभी युवा वर्ग ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर अपना रक्त डोनेट करने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, और सबने मिलकर 48 यूनिट ब्लड का दान किया। 
       इस बार के कारगिल विजय दिवस में खास बात यह रही कि, संस्थाओ के द्वारा इसे न केवल विजय दिवस बल्कि एक त्यौहार के रूप मे मनाया गया, जिसमें संस्थाओं में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की तरफ से अध्यक्ष विनोद दीक्षित, ब्रज यातायात महानगर अध्यक्ष गणेश पाल, युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, चंद्र मोहन दीक्षित, सत्यदेव शर्मा, अंजू अग्रवाल, सर्व ब्राह्मण महासभा प्रदेश संगठन मंत्री रजनी शर्मा, नवचेतना एक आव्हान अध्यक्ष भावना शर्मा, सत्यदेव शर्मा का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। क्योंकि आयोजित ब्लड बैंक शिविर में खास बात ये देखने को मिली कि, ब्लड बैंक ने साफ सफाई के अलावा और भी अन्य व्यवस्था जैसे मास्क, ग्लब्स, सभी सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया। कारगिल विजय दिवस के परिपेक्ष में आयोजित ब्लड बैंक शिविर त्यौहार के रूप में बनाया गया, इसे बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था। 
      ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने कहा कि, हम समाज को रक्तदान के लिए जागरूक करने के साथ समय-समय पर लोगों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहते हैं। रक्त दाताओं के द्वारा दिया गया रक्त कैंसर थैलेसीमिया, गर्भवती महिला, लावारिस मरीजों के उपयोग में किया जाता है। मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार बघेल ने कहा है कि, हम रक्तदान करने वाले सभी रक्त दाताओं को प्रोत्साहन के रूप में मास्क और सुरक्षा रूप में हेलमेट सभी रक्त दाताओं को भेंट किए है, साथ ही अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का भी संदेश दिया, ये भी बताया कि, रक्तदान कोई गलत नहीं हैं, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने मे बहुत सहयोगी हैं।
      ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी रक्त दाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आपकी जिंदगी अनमोल है, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। रक्तदान कभी ना कभी तीन ज़िन्दगियों को जीवन देने के उपयोग मे आता है। उन्होंने उपस्थित सभी रक्त दाताओं से अनुरोध किया कि, रक्तदान समय-समय पर करते रहे। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन में उपयोगी साबित होगा। इसके लिए उन्होंने सभी रक्त दाताओं को बधाई दी। 
     शिविर में रक्तदान करने वालों में भावना शर्मा, रजनी शर्मा, प्रियंका शर्मा, अंजू अग्रवाल, बॉलीवुड अभिनेता सनी ठाकुर, ललित खत्री, सौरव यादव, कोमल दीपक सारस्वत, बलदेव पांडे, मुकेश शर्मा, विजेंद्र सिंह, सौरभ अग्रवाल, मयंक चतुर्वेदी, माधव गौतम, डॉ विनय मिश्रा, जयप्रकाश, श्याम शर्मा, राहुल चौधरी, अजय कुमार, रवि जादौन, दिनेश कुमार जादौन, मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ