रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नाना नानी के घर आई एक 7 वर्षीय बालिका को अनियंत्रित टैकर ने उस समय कुचल दिया जब वह सड़क पार कर रही थी। हादसा इतना दर्दनाक घटा कि, लड़की को कुचले जाने के बाद उसके शरीर के कई अंगों का लोथड़ा सा बन गया। ग्रामीणों ने दौड़ा कर टैंकर को पकड़ा और चालक सहित पुलिस के हवाले कर दिया। यह दर्दनाक हादसा महराजगंज रायबरेली रोड पर गरीब गंज चौराहे के पास घटित हुआ।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक जनपद बाराबंकी के हैदर गढ़ थाना क्षेत्र के आजानपुर के रहने वाले फूलचंद की 7 वर्षीय पुत्री वैशाली नाग पंचमी में अपने नाना रामसुमेर के यहां आई हुई थी। शाम लगभग 5:00 बजे वह सड़क पार कर रही थी, तभी रायबरेली रोड से आते हुए एक टैकंर ने उस को कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने टैंकर को दौड़ाकर पकड़ लिया तथा चालक सहित टैंकर को पुलिस के हवाले कर दिया।

0 टिप्पणियाँ