सार..............
●6 दिन बाद अनिल यादव को जूस पिलाकर नेताओं ने खत्म कराया उपवास
●कांग्रेस हर समाज की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है-अजय लल्लू।
●6 दिन नहीं 60 दिन की भी भूख हड़ताल करनी होती तो करता, हमारे लिए यह लड़ाई स्वाभिमान की-अनिल यादव।
●सामाजिक न्याय की धरती आज़मगढ़ से शुरू हो रही है नई लड़ाई-नितिन राउत।
●दलित समाज कांग्रेस के झंडे के नीचे को लामबंद-उदित राज।
विस्तार..............आज़मगढ़: आज़मगढ़ के रौनापार थाने के पलिया गांव में हुए पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ रिक्शा स्टैंड पर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव संतोष कटाई, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, एनएसयूआई सचिव मंजीत यादव और विशाल दुबे ने उपवास सत्याग्रह आज महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत, उदितराज और पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्री राजकुमार वैरका के हाथों जूस पीकर खत्म किया।
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी लगातार दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही और ग्रामीणों पर दर्ज फ़र्ज़ी मुकदमें की वापसी जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। इस दौरान नीतिन राउत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यह कांग्रेस पार्टी के आंदोलन की जीत है कि, पलिया में दलित परिवार की कुछ मांगे जिला प्रशासन ने पूरा किया है। इस लड़ाई को और व्यापक बनाना है।
दलित पंचायत को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। पूरे प्रदेश में दलितों पिछड़ों की लड़ाई को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा दलित पंचायत को संबोधित करते हुए अनिल यादव ने कहा कि, 6 दिन नहीं, अगर 60 दिन की भी भूख हड़ताल करनी होती तो करता, हमारे लिए यह लड़ाई स्वाभिमान की है। आज़मगढ़ को सपा ने चारागाह बना दिया। अब यह नहीं चलेगा।
आपको यह भी बता दें कि, कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही आज़मगढ़ से कांग्रेस दलित स्वभिमान यात्रा निकालेगी।

0 टिप्पणियाँ