रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर मजरे जनई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवती के साथ मारपीट, गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दो महिलाओं समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है। घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी मालती पत्नी संतोष कुमार ने कहा है कि, उसके गांव की ही केतकी पत्नी सुरेश कुमार से पुरानी रंजिस चलती है, जिसके चलते वह अपने साथ रामसमुझ की पत्नी (अज्ञात) और रामसमुझ के बेटे आकाश को साथ लेकर योजनाबद्ध तरीके से आई और उसकी बेटी रुचि के साथ गाली गलौज करने लगी, जब उनकी बेटी ने विरोध जताया तो सभी हमलावर हो गए और उनकी बेटी के साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो सभी हमलावर पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।
मामले में कोतवाल बालेंद्र गौतम का कहना है कि, चोटहिल के मां द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। दो महिलाओं सहित तीन पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

0 टिप्पणियाँ