जय भद्र सिंह को राजपूत करणी सेना का विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के अंदूपुर गांव निवासी जयभद्र सिंह को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। तो वहीं जयभद्र सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
      आपको बता दें कि, क्षेत्र के अंदूपुर गांव निवासी जयभद्र सिंह ने बहुत कम समय में समाज सेवा कर युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर एक टीम तैयार करने का काम किया है। जिसके चलते उनके कामों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा बछरावां विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 
    उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई देने वालों में एडवोकेट रणविजय सिंह, विजय सिंह एडवोकेट, हरिहर सिंह, भोले सिंह, विशाल, मोनू सिंह, राजन बाबू, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, भोलू सिंह आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ