वैशाली शर्मा ने बढ़ाया जिले का मान-बसन्त सिंह बग्गा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज के हाईस्कूल की परीक्षा में रायबरेली जनपद के वीणा पाणि इण्टर कालेज की छात्रा वैशाली शर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में उ0प्र0 में दसवाँ स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। 
     आपको बता दें कि, वैशाली शर्मा का मनोबल बढ़ाने के लिए उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में मेधावी छात्रा के आवास पर पहुँचकर उसको अंग वस्त्र भेंट किया व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि, आज जो सरकार की नीति है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ उस पर जिले की बेटी ने दो कदम आगे चलकर जिले का मान बढ़ाया है, इस बेटी ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। बेटी के उज्जवल भविष्य की व्यापार मण्डल कामना करता है।
     इस अवसर पर प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी, मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, अनुज त्रिवेदी, मो0 शाकिब कुरैशी, विजय सोनकर, सत्यांशु दुबे, बाबू भाई आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ