रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आगामी बकरीद त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने कोतवाली महराजगंज परिसर में कस्बे और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक करके त्योहार मनाए जाने के संबंध में चर्चा की।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा ने कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान शासन के निर्देशों के तहत सभी को महराजगंज तहसील क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांतिपूर्वक ढंग से त्यौहार मनाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि, किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो उसके लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सतर्क रहेंगे। उन्होंने त्यौहार पर साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने का भी आग्रह किया है। किसी को भी सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं होगी।
कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेन्द चतुर्वेदी ने कहा कि, त्योहारों के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जनप्रतिनिधि और समाज के जिम्मेदार लोग पुलिस के साथ मिलकर चलें। कार्यक्रम में महाराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मिश्रा एडवोकेट, प्रधान पति ज्योंना उमेश कुमार, अभिषेक यादव, रामकुमार यादव, कैर प्रधान गंगाराम पासी, प्रधान पुटटू पासी, ग्राम प्रधान शिवबालक पाल, ग्राम प्रधान शत्रोहन वर्मा, ताजुद्दीनपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह, इसरार हुसैन उर्फ कल्लू सहित बड़ी तादात में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ